तन रंगा मेरा मन रंगा लिरिक्स | Tan Ranga Mera Man Ranga Lyrics

भजन को शेयर जरूर करें-:

तन रंगा मेरा मन रंगा लिरिक्स (Tan Ranga Mera Man Ranga Lyrics), राम जी का भजन, Ram Ji Ka Bhajan, Ram Bhajan Lyrics !

तन रंगा मेरा मन रंगा लिरिक्स (Tan Ranga Mera Man Ranga Lyrics)

तन रंगा मेरा मन रंगा,
इस रंग में अंग अंग रंगा,
सीता जी के रंग में, राम जी रंग में,
राधेश्याम जी रंग में, तन रंगा मेंरा मन रंगा,
इस रंग में अंग अंग रंगा…

ओढ़ी है जबसे मैंने प्रेम की चुनरिया,
सीताराम रटते रटते बीते री उमरिया,
राधेश्याम रटते रटते बीते री उमरिया,
राम के सिवा ना कोई, श्याम के सिवा ना कोई,
सूझे रे डगरिया, तन रंगा मेंरा मन रंगा,
इस रंग में अंग अंग रंगा…

बांह पकड़ के मेरी दे दे सहारा,
राम प्रभु जी मैंने तुझको पुकारा,
श्याम प्रभु जी मैंने तुझको पुकारा,
तेरी दया से मिले, तेरी कृपा से मिले,
सबको किनारा, तन रंगा मेंरा मन रंगा,
इस रंग में अंग अंग रंगा…

पाऊं कहाँ मैं तुझको कुछ तो बता दे,
जनम मरण से तू मुझको बचा ले,
खुद को किया रे मैंने तेरे हवाले,
तेरा ही रूप हूँ मैं, मेरा ही रूप है तू,
खुद में छिपा ले, तन रंगा मेंरा मन रंगा,
इस रंग में अंग अंग रंगा…

तेरी शरण में आया और कहाँ जाऊं,
तुझसे ही बिछड़ा हूँ मैं तुझमे समाऊँ,
चरणों में धाम चारों यहीं सर झुकाऊं,
यही मुझे जीना प्रभु जी, यही मुझे जीना प्रभु जी,
यही मर जाऊं, तन रंगा मेंरा मन रंगा,
इस रंग में अंग अंग रंगा…

तन रंगा मेरा मन रंगा,
इस रंग में अंग अंग रंगा,
सीता जी के रंग में, राम जी रंग में,
राधेश्याम जी रंग में, तन रंगा मेंरा मन रंगा,
इस रंग में अंग अंग रंगा…
Tan Ranga Mera Man Ranga Lyrics

राम जी के अन्य भजन लिरिक्स (Ram Bhajan Lyrics)
हम राम के दीवाने सही बात कहेंगेकभी कभी भगवान को भी भक्तों से
दुःख सुख दोनों कुछ पल केशबरी रो रो तुम्हे पुकारे लिरिक्स
तेरे दर को छोड़ के किस दर जाऊंतेरा अयोध्या है दरबार लिरिक्स
हमारे साथ श्री रघुनाथ तो किस बात कीतू ही राम है तू रहीम है प्रार्थना

तन रंगा मेरा मन रंगा लिरिक्स (Tan Ranga Mera Man Ranga Lyrics) -: तन रंगा मेरा मन रंगा, इस रंग में अंग अंग रंगा, सीता जी के रंग में राम जी रंग में (Tan Ranga Mera Man Ranga Lyrics), राम जी का भजन, Ram Ji Ka Bhajan, Ram Bhajan Lyrics !

अन्य भजन के लिए लॉगिन करें – hindibhajanlyrics.in

भजन को शेयर जरूर करें-: