भोले मेरी कुटिया में धीरे धीरे आना लिरिक्स
भोले मेरी कुटिया में, धीरे-धीरे आना,
अभी अभी सोया मेरा श्याम ना जगाना…
भोले के सिर पे गंगा विराजे,
गंगा ना बहाना, मेरा श्याम ना जगाना,
अभी अभी सोया मेरा श्याम ना जगाना…
भोले के गले में सर्पो की माला,
सर्प ना दिखाना, मेरा श्याम ना जगाना,
अभी अभी सोया मेरा श्याम ना जगाना…
भोले के कानो में बिच्छु के कुंडल,
बिच्छु ना दिखाना, मेरा श्याम ना जगाना,
अभी अभी सोया मेरा श्याम ना जगाना…
भोले के हाथो में डमरू विराजे,
डमरू ना बजाना, मेरा श्याम ना जगाना,
अभी अभी सोया मेरा श्याम ना जगाना…
भोले मेरी कुटिया, में धीरे धीरे आना,
अभी अभी सोया मेरा श्याम ना जगाना…
शिव जी के अन्य भजन (Shiv Ji Ke Bhajan Lyrics)
भोले का साथ हो ना कोई बात हो | बम बम भोले शंकर गले में नाग भयंकर |
मेरे मन में बसे भोलेनाथ लिरिक्स | दयालु विश्वनाथ दीन हीन पर दया करो |
शिव जी की महिमा अपरम्पार है | जग के वो दुख हरे सुख बरसाए |
Shiv Bhajan Lyrics Video !
For More Bhajan Login – hindibhajanlyrics.in